संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर :पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी उपस्थित रहे।
जिला प्रभारी बेदी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ललगुटवा बैंक्वेट हॉल, रांची में किया गया है, जिसमें जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं जिला पर्यवेक्षक की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। साथ ही सभी वर्गों व महिलाओं को शामिल कर नई जिला कमिटी के गठन पर जोर दिया गया। BLA-2 का गठन प्रखंड व मंडल अध्यक्षों को सुनिश्चित करने को कहा गया।
जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने संगठन को हर स्तर पर मजबूत करने और समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की बात कही।
बैठक में विभिन्न प्रखंड व मंडल अध्यक्षों सहित वरिष्ठ नेताओं की व्यापक उपस्थिति रही। संचालन संजय सिंह आज़ाद ने किया।

