Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शासकीय महाविद्यालय दीपका (झाबर) में उच्च शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त,एसईसीएल समस्या को दूर करे
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    शासकीय महाविद्यालय दीपका (झाबर) में उच्च शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त,एसईसीएल समस्या को दूर करे

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शासकीय महाविद्यालय दीपका (झाबर) में उच्च शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त,एसईसीएल समस्या को दूर करे

    SECL की सीएसआर और DMF से कालेज के समस्याओं को दूर करने की मांग

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद

    दीपका:-कोरबा जिले के कोयला और कोलवाशरी से प्रभावित आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र दीपका (झाबर) स्थित शासकीय महाविद्यालय की दयनीय स्थिति पर ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति ने गहरी चिंता व्यक्त की है समिति ने आज जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला खनिज न्यास (DMF) प्रबंधन समिति, और अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, (CMD) एसईसीएल बिलासपुर को एक सशक्त ज्ञापन भेजकर , महाविद्यालय की मूलभूत समस्याओं के तत्काल समाधान और जिला खनिज न्यास (DMF) तथा एसईसीएल (SECL) की CSR निधि के अनिवार्य उपयोग की मांग की है ।

    समिति के अध्यक्ष श्री सपुरन कुलदीप ने बताया कि यह महाविद्यालय वर्ष 2008 में स्थापित हुआ था, किंतु आज भी यह न्यूनतम सुविधाओं से वंचित है सबसे गंभीर विषय यह है कि महाविद्यालय में कुल 345 छात्रों में से 280 छात्राएं हैं, जबकि परिसर में बाउंड्री वॉल, इंट्री गेट का नितांत अभाव है मुख्य मार्ग से 100 मीटर तक की सड़क संकरी और जर्जर है यह सीधे तौर पर हमारी बेटियों की सुरक्षा को खतरे में डालता है और उनके उच्च शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन है

    ज्ञापन में बताया गया है कि यह कॉलेज मात्र 5 स्थायी और 5 अतिथि प्राध्यापकों के भरोसे चल रहा है विषयवार व्याख्याताओं की कमी के कारण 900 स्वीकृत सीटों में से लगभग 555 सीटें खाली रह जाती हैं, जो उच्च शिक्षा के प्रति स्थानीय छात्रों की विमुखता को दर्शाता है इसके अलावा, स्पोर्ट्स शिक्षक, कंप्यूटर ऑपरेटर, लैब और लाइब्रेरी कर्मचारियों के सभी पद रिक्त पड़े हैं ।

    समिति ने सीधे तौर पर DMF और SECL प्रबंधन पर जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की है।

    यह क्षेत्र कोयला खदानों और कोलवाशरी से सीधे प्रभावित है बेलटिकरी, झाबर, दीपका समेत अनेकों विस्थापित ग्राम यहाँ आते हैं कानूनी रूप से, DMF और CSR निधि का प्राथमिक उद्देश्य ऐसे क्षेत्रों में शिक्षा और बुनियादी ढांचे में सुधार करना है, बावजूद इसके, इस महाविद्यालय को लगातार उपेक्षित किया जा रहा है भवन की छत से सीपेज हो रहा है और खिड़कियां टूटी हुई हैं यह अनदेखी की चरम सीमा है ।

    समिति ने कलेक्टर महोदय और एसईसीएल प्रबंधन से तत्काल और समयबद्ध कार्रवाई की मांग की है:

    1. DMF फंड से तत्काल बाउंड्रीवॉल, इंट्री गेट और जर्जर सड़क का निर्माण/मरम्मत कराया जाए ।

    2. SECL CSR फंड से मानक खेल मैदान और भवन की मरम्मत सुनिश्चित की जाए ।

    3. उच्च शिक्षा विभाग से सभी रिक्त शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर छह माह के भीतर स्थायी नियुक्तियाँ करे ।

    समिति ने चेतावनी दी है कि यदि इस दिशा में ठोस पहल नहीं हुई, तो ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति क्षेत्र के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगी ।

    एसईसीएल समस्या को दूर करे शासकीय महाविद्यालय दीपका (झाबर) में उच्च शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविशेष बच्चों ने बनाए चित्र, आपसी संवाद गुदगुदाने वाल
    Next Article भारत के मनोनीत मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत और भारत के विधि और न्याय मंत्री मेघवाल से मिले राजेश शुक्ल 

    Related Posts

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    May 4, 2026

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    May 4, 2026

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.