भारत के मनोनीत मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत और भारत के विधि और न्याय मंत्री मेघवाल से मिले राजेश शुक्ल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने आज झारखंड उच्च न्यायालय के सिल्वर जुबली समारोह में सर्वोच्च न्यायालय के मनोनीत मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत और भारत के विधि और न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल से भेट की और झारखंड में आने पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल की तरफ से स्वागत किया और अधिवक्ताओं की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया l
भारत के विधि और न्याय मंत्री श्री मेघवाल ने श्री शुक्ल के अधिवक्ताओं के हित लगातार किए जा रहे कार्यों की सराहना की और उन्हें तेलंगाना बार काउंसिल द्वारा अधिवक्ता रत्न से सम्मानित होने पर बधाई दी l
इस अवसर पर झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री तरलोक सिंह चौहान भी उपस्थित थे जिनके श्री शुक्ल ने झारखंड उच्च न्यायालय के सिल्वर जुबली समारोह की शानदार सफलता पर बधाई दी lश्री शुक्ल के साथ बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्री प्रशांत कुमार सिंह भी मिलने वालों में शामिल थे l

