Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुखद स्मृतियों के साथ चार दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का समापन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सुखद स्मृतियों के साथ चार दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का समापन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सुखद स्मृतियों के साथ चार दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का समापन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। शहर की जानी-मानी चित्रकार मुक्ता गुप्ता की संस्था ‘अन्विति’ की तरफ से आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का रविवार को समापन हो गया। रविवार को जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय भी इस कार्यशाला में शरीक हुए और उन्होंने मुक्ता गुप्ता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने वर्कशाप में आए हुए चित्रकारों को 14 से 20 नवंबर तक बोधि मैदान में आयोजित होने वाले बाल मेला के लिए आमंत्रित किया। रविवार की शाम जमशेदपुर के डीएफओ सबा आलम अंसारी ने सभी चित्रकारों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया और उनकी पेंटिंग की जम कर तारीफ की।

    गौरतलब है कि इस वर्कशॉप में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और कर्नाटक के कलाकार आए थे। वन विभाग के अतिथि विश्राम गृह के लॉन में इन कलाकारों ने अपने विषयों पर रोचक कलाकृतियां बनाईं जिनकी हर किसी ने प्रशंसा की। डीएफओ के निमंत्रण पर अधिकांश कलाकार शनिवार को दलमा में घूम कर आए। रविवार को कुछ कलाकारों ने दलमा की पृष्ठभूमि के मद्देनजर कलाकृतियां बनाईं।

    आयोजक मुक्ता गुप्ता ने कहा कि ये चार दिन कैसे बीत गये, पता ही नहीं चला। 25 कलाकार एक साथ बैठे। भोजन किया, भ्रमण किया और सैर-सपाटा भी किया। ये चार दिन स्मृति पटल पर अंकित हो गये। ये बेहद खास और सुखद रहे।

    चार दिनों तक चले इस वर्कशॉप में अखिलेश (भोपाल), रामानुज शेखर (रांची), जॉयदेव चटर्जी (जमशेदपुर), बिप्लब रॉय (जमशेदपुर), ओंकार सिंह (दिल्ली), अशोक कुमार मइती (जमशेदपुर), कृष्णा महतो (जमशेदपुर), कौशलश कुमार (असम), पब्लिक विश्वास (जमशेदपुर), नरेंद्र कुमार (बक्सर), डॉ. मल्लिकार्जुन बगोडी (कलाबुर्गी), अनूप सिन्हा (जमशेदपुर), संजय मजूमदार (कोलकाता), दिपांकर कर्मकार (रांची), रंजीत कुमार (बोकारो), एच. पी. मुखी (जमशेदपुर), लालोन दत्ता (जमशेदपुर), तपोन रॉय (जमशेदपुर), विषेन्द्र नारायण सिंह (जमशेदपुर), प्रशांत त्रिपाठी (देवबंद, सहारनपुर), चंदन कुमार (मुज़फ़्फ़रपुर) मनोज कुमार बच्चन (पटना)और अल्बर्ट अशोक (कोलकाता) मौजूद रहे।

    सुखद स्मृतियों के साथ चार दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का समापन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्लम एरिया में रहने वाले बच्चे भी शामिल होंगे बाल मेले में
    Next Article बस में गांजा लेकर आ रहे तस्कर को बहरागोड़ा पुलिस ने दबोचा

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.