कनास पंचायत में झामुमो का जनसंपर्क अभियान तेज
ग्रामीणों से सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में मतदान की अपील
राष्ट्र संवाद संवाददाता
धालभूमगढ़। धालभूमगढ़ प्रखंड के कनास पंचायत अंतर्गत दिघीपाड़ा और नरसिंहगढ़ गांवों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान झामुमो नेताओं ने पार्टी प्रत्याशी श्री सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।
अभियान में झामुमो के वरिष्ठ नेता एवं पूर्वी सिंहभूम जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार, केंद्रीय सदस्य शेख बदरुद्दीन, केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य पिंटू दत्ता, पी.के. राय, बासु कर्मकार, पिंटू लाल, प्रकाश चंद्र झा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
नेताओं ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो सरकार ने गांव-गरीब, किसान और आदिवासियों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाएं।

