Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लुपुंगडीह गांव में पारंपरिक रीति से गिरिगोवर्धन पूजा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    लुपुंगडीह गांव में पारंपरिक रीति से गिरिगोवर्धन पूजा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 22, 2025Updated:October 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लुपुंगडीह गांव में पारंपरिक रीति से गिरिगोवर्धन पूजा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल चांडिल अनुमंडल के लुपुंगडीह गांव में हर साल की तरह इस बार भी गिरिगोवर्धन पूजा बड़े उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरे गांव में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

     

    गांव की महिलाओं ने परंपरागत तरीके से लकड़ी की ढेकी में चावल पीसकर गुड़ी तैयार की, जिसे देशी घी से बनाकर भगवान को अर्पित किया गया। पूजा के दौरान ग्रामीणों ने ओहिर के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

     

    इस दिन गौ माता की विशेष पूजा की जाती है। ग्रामीणों ने गायों और बछड़ों को रंगों और धान की मड़ से सजाया। महिलाएं अपने घरों के आंगन को रंगोली से सजाकर उसमें गौ बछड़े को चलाती हैं — यह दृश्य अत्यंत आकर्षक प्रतीत होता है।

     

    ग्वालिन महिलाओं ने व्रत रखकर गुड़ी सहित पारंपरिक मिष्ठान तैयार किए, जिन्हें शाम को पूजा-अर्चना के बाद भोग के रूप में चढ़ाया गया।

     

    गिरिगोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की कथा से जुड़ी है और दीपावली के अगले दिन पूरे देश में श्रद्धा के साथ मनाई जाती है।

    लुपुंगडीह गांव में अगले दिन सोहराय पर्व के रूप में भी उत्सव जारी रहा, जिसमें ग्रामीणों ने आपसी सौहार्द और परंपरा का उत्सवपूर्वक निर्वाह किया।

    लुपुंगडीह गांव में पारंपरिक रीति से गिरिगोवर्धन पूजा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुदेश महतो ने सपत्नीक सोहराय पर्व  मनाया, पशुधन की पूजा की राज्य की समृद्धि की कामना की
    Next Article यूसिल के सी एम डी की पत्नी शिल्पा राव पहुंची जादूगोड़ा काली पूजा पंडाल , मां काली को सिंदूर दान व पूजा अर्चना कर दी बिदाई

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.