यूसिल के सी एम डी की पत्नी शिल्पा राव पहुंची जादूगोड़ा काली पूजा पंडाल , मां काली को सिंदूर दान व पूजा अर्चना कर दी बिदाई
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा यूसिल कॉलोनी ए _टाइप में मां काली की भव्य रूप में तीन दिनों तक पूजा _ अर्चना के बाद आज अश्रु पूर्ण व नम आंखों से विदाई दी।इधर इस मौके पर यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक कंचन आनंद राव की धर्म पत्नी शिल्पा राव भी पूजा पंडाल पहुंची व मां काली की पूजा अर्चना व सिंदूर दान कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान भारी संख्या में महिलाओं ने सिंदूर दान कर अखंड सुहाग की मां से कामना की। देर रात भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया ।पूरे कालोनी में भ्रमण के बाद जुलूस शिव मंदिर में मूर्ति विसर्जन के साथ ही तीन दिवसीय काली पूजा का समापन हो गया। यहां बताते चले कि यूसिल कॉलोनी ए _टाइप मां काली कमिटी के संरक्षक टिक्की मुखी के अगुवाई में भव्य रूप में पंडाल बनाकर मां काली की पूजा वर्षों से की जाती है। इस बार 12 फीट की मां काली की मूर्ति भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। बताते चले कि कमिटी के संरक्षक टिक्की मुखी की अगुवाई में 1985 से काली पूजा आयोजन होता आ रहा है। भक्तों में ऐसा विश्वास है कि यहां मां काली भक्तों की मनोकामना सुनती है व मांगी गई मन्नते पूरी होती है। जिसको लेकर मां काली का दर्शन की लेकर हर साल भारी संख्या ने भीड़ उमड़ती है।
विसर्जन जुलूस में शामिल लोग
जादूगोड़ा विसर्जन जुलूस में कमिटी की ओर से कमिटी के संरक्षक टिक्की मुखी, अशोक सिंह, राकेश शर्मा, राजू मुखी, बिट्टू महतो, सुखलाल सोरेन,विक्रम सिंह,हब्लू भक्त, महावीर भक्त,विकास मुखी ने भाग लिया।

