Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दोषियों पर कड़क कार्रवाई हो, बिष्टुपुर थाना प्रभारी की भूमिका की जांच होःसरयू राय
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दोषियों पर कड़क कार्रवाई हो, बिष्टुपुर थाना प्रभारी की भूमिका की जांच होःसरयू राय

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 16, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दोषियों पर कड़क कार्रवाई हो, बिष्टुपुर थाना प्रभारी की भूमिका की जांच होःसरयू राय

    प्रतिष्ठान में अमानवीय तरीके से तोड़फोड़ की गई

    डीसी लाउंज के बिष्टुपुर और साकची प्रतिष्ठानों में हमले का मामला

    बिष्टुपुर थाना प्रभारी साकची क्षेत्र में क्या करने गये थे

    क्यों उन्होंने 8 मोटरसाइकिलें छुड़वाई, लोगों को हड़काया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक को पत्र लिख कर साकची एवं बिष्टुपुर में डीसी लाउंज नामक प्रतिष्ठान पर हुए नियोजित तोड़फोड़ के दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सरयू राय ने इस घटना के आलोक में बिष्टुपुर थाना प्रभारी की भूमिका की जाँच कर विधिसम्मत कारवाई करने को भी कहा है।

     

    सरयू राय ने एसएसपी (वरीय पुलिस अधीक्षक) को लिखे पत्र में कहा कि वह गुरुवार की दोपहर डीसी लाउंज के बिष्टुपुर और साकची स्थित प्रतिष्ठानों में गये थे। उन्होंने वहां तोड़फोड़ का दृश्य देखा। डीसी लाउंज, बिष्टुपुर प्रतिष्ठान में जिस तरह की अमानवीय हरकत एक अत्याचारी समूह द्वारा की गयी है और जिस वीभत्स तरीका से प्रतिष्ठान को नुकसान पहुँचाया गया है, वह कल्पना से परे है। उन्होंने एसएसपी को याद दिलाया कि उन्होंने घटनास्थल से ही उन्हें फोन कर दोषियों के खिलाफ कठोर कारवाई करने का आग्रह किया था।

     

    सरयू राय ने लिखा कि उन्हें आसपास के लोगों ने हमला के दिन की घटना के साथ ही इस क्षेत्र में हर रोज घट रही दंबगई का जैसा वर्णन किया, वह रोंगटे खड़ा करने वाला था। उन्होंने बताया कि इस इलाके में एक दबंग समूह सभी व्यवसायियों को धमकाते रहता है, परेशान करता है, अड्डेबाजी करता है और व्यवसायियों को भयभीत करता है। यह दबंग समूह चाहता है कि यहाँ के व्यवसायी और निवासी या तो इनके चंगुल में रहे या इलाका छोड़ दें।

     

    पत्र में सरयू राय ने लिखा है कि वह डीसी लाउंज के साकची स्थित प्रतिष्ठान पर भी गये। वहां आसपास के कम से कम सौ की संख्या में नागरिक एवं व्यवसायी एकत्र हो गए और बताया कि किस प्रकार बिष्टुपुर से आकर एक दबंग और आततायी समूह ने उस दिन वहां उधम मचाया। उनके प्रतिरोध में साकची के नागरिक इकट्ठा हो गए, प्रतिरोध किया तो वे वहाँ से भाग खड़ा हुए। इस क्रम में उनकी पांच मोटरसाइकिलें वहीं पर छूट गयीं। नागरिकों ने साकची थाने को इस हमले के बारे में सूचित किया और आग्रह किया कि हमलावरों की मोटरसाइकिलों को साकची थाना अपने कब्जे में लेकर आगे की कारवाई करे।

     

    पत्र में विधायक ने लिखा कि उन्हें स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बीच बिष्टुपुर थाना के प्रभारी अपने वाहन से वहां आए। उनके साथ पुलिस बल भी था। उन्होंने वहां एकत्रित लोगों के साथ डांट-डपट की, फटकारा, तितर बितर किया। उनके वाहन से 7-8 व्यक्ति उतरे और खड़ी मोटरसाइकिलों को स्टार्ट कर लेते गए। इसके बाद बिष्टुपुर थाना प्रभारी भी वहां से चले गए। इससे हमलावरों और बिष्टुपुर के थाना प्रभारी के बीच सांठ-गांठ उजागर होती है। साकची थाना से पूछताछ करने पर पता चला कि बिष्टुपुर थाना प्रभारी ने साकची थाने में आकर इस क्रूर हमला के दोषियों की मोटरसाइकिलें वहाँ से ले जाने के बारे में साकची थाना प्रभारी को सूचित किया था या नहीं, तो जानकारी मिली कि इस संबंध में बिष्टुपुर थाना प्रभारी ने साकची थाना प्रभारी को कोई सूचना नहीं दी थी। जाहिर है, एक क्रूर अमानवीय हमला के दोषियों की सहायता कर एवं अपने क्षेत्राधिकार का उल्लंघन कर बिष्टुपुर थाना प्रभारी ने एक घृणित अपराधिक कांड में अपनी संलिप्तता का परिचय दिया और एक जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी की कर्तव्यपरायणता पर कलंक लगाया है। स्पष्ट है कि डीसी लाउंज के साकची और बिष्टुपुर में हुए हमला एवं तोड़फोड़ के लिए जितना दोषी हमलावर हैं, उतना ही दोषी बिष्टुपुर थाना प्रभारी भी हैं। सहसा विश्वास नहीं होता है कि एक थाना प्रभारी ने अपने थाना क्षेत्र में तथा पड़ोस के थाना क्षेत्र में उधम मचाने वाले दोषियों के विरूद्ध कारवाई करने के बदले में उनकी पूरी सहायता की है।

     

    सरयू राय ने एसएसपी को लिखे पत्र में आग्रह किया है कि वे दोषी हमलावरों के विरूद्ध शीघ्र कठोर कानूनी कारवाई करें तथा बिष्टुपुर के थाना प्रभारी के आचरण की जांच कर उनके विरूद्ध भी विधिसम्मत कारवाई करें।

    दोषियों पर कड़क कार्रवाई हो बिष्टुपुर थाना प्रभारी की भूमिका की जांच होःसरयू राय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनई दिल्ली में ‘जनसत्ता के प्रभाष जोशी’ पुस्तक का लोकार्पण, पत्रकारिता में उनके योगदान पर परिचर्चा
    Next Article निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी बोले – प्रशिक्षण है चुनाव की आत्मा, लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं

    Related Posts

    उपायुक्त राजीव रंजन ने घाटशिला प्रखंड कार्यालय और अनुमंडल अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्था सुधार के दिए निर्देश

    May 7, 2026

    साहित्योदय मंच को मिला पांचवां वर्ल्ड रिकॉर्ड, साहित्यकारों ने जताई खुशी

    May 7, 2026

    पीडीएस डीलर की मौत पर फूटा आक्रोश, मुआवजा और लंबित कमीशन भुगतान की मांग

    May 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त राजीव रंजन ने घाटशिला प्रखंड कार्यालय और अनुमंडल अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्था सुधार के दिए निर्देश

    साहित्योदय मंच को मिला पांचवां वर्ल्ड रिकॉर्ड, साहित्यकारों ने जताई खुशी

    पीडीएस डीलर की मौत पर फूटा आक्रोश, मुआवजा और लंबित कमीशन भुगतान की मांग

    कदमा चेन स्नैचिंग कांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार, पिघलाकर बनाई गईं सोने की अंगूठियां

    महाराणा प्रताप जयंती 9 मई को धूमधाम से मनाएगा झारखंड क्षत्रिय युवा संघ

    घाटशिला में डीलर की आत्महत्या से झारखंड में आक्रोश, बकाया कमीशन भुगतान की उठी मांग

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    बंगाल में सत्ता परिवर्तन: हिंसा और लोकतंत्र की मर्यादा | राष्ट्र संवाद

    मजबूत संगठन ही सफल कार्य का आधार : रवींद्रनाथ महतो

    भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले की जांच तेज, दोषियों पर होगी कार्रवाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.