डुमरी विधायक जयराम महतो ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता से की शिष्टाचार मुलाकात
राष्ट्र संवाद संवाददाता
शहीद निर्मल महतो जी की शहादत दिवस के मौके पर कदमा उलीयान में डुमरी विधायक श्री जयराम महतो ने पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान श्री महतो ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दोनों का अभिवादन किया तथा उनके स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी ली.मुलाकात के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।

