युवा नेता चंदन यादव ने DC लॉज सैलून घटना की निंदा की, कड़ी कार्रवाई की मांग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
युवा नेता चंदन यादव ने हाल ही में हुई DC लॉज सैलून में घटना पर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यदि माता-पिता अपने बच्चों को संस्कार नहीं दे सकते हैं तो उन्हें शिक्षा भी देने का अधिकार नहीं है। चंदन यादव ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया और इसकी घोर निंदा की।
उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

