घाटशिला उपचुनाव में भाजपा ने बाबूलाल सोरेन को बनाया प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
घाटशिला : भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को घाटशिला उपचुनाव का प्रत्याशी घोषित किया। घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बाबूलाल सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जे.पी. नड्डा और बाबूलाल मरांडी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बड़ी जिम्मेदारी है और परिणाम चौंकाने वाला होगा। उन्होंने कहा कि घाटशिला विधानसभा विकास से कोसों दूर है—“यहां न सड़क है, न पानी, न शिक्षा, न रोजगार; राज्य सरकार जनता को केवल धोखा दे रही है।” उन्होंने विश्वास जताया कि उपचुनाव में जनता राज्य सरकार को वोट के जरिए करारा जवाब देगी और भाजपा की बड़ी जीत होगी।

