बिस्टुपुर में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, 25 अक्टूबर तक चलेगा ‘वोट चोर’ अभियान
राष्ट्र संवाद संवाददाता

जमशेदपुर (बिस्टुपुर): पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में बिस्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में कांग्रेस की प्रथम जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान 25 अक्टूबर तक जिलेभर में चलाया जाएगा। साथ ही, घाटशिला उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी सोमेन सोरेन को विजयी बनाने के लिए रणनीति भी तैयार की गई।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बर्मामाइंस निवासी किशोर प्रभात ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने उन्हें माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव संजीव श्रीवास्तव, जिला महासचिव चिन्ना राव, विश्वजीत जेना, रजनीश सिंह, अविनाश सिंह, तथा युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।

