Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला: कपाली में अवैध हथियार के साथ कुख्यात अपराधी मो. इरशाद गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
    Breaking News Headlines अपराध ओड़िशा कारोबार खबरें राज्य से सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरायकेला: कपाली में अवैध हथियार के साथ कुख्यात अपराधी मो. इरशाद गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला: कपाली में अवैध हथियार के साथ कुख्यात अपराधी मो. इरशाद गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला: कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी मो. इरशाद को अवैध लोडेड पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी.

     

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कपाली ओपी को गुप्त सूचना मिली थी कि मो. इरशाद नामक अपराधी अवैध हथियार के साथ केन्दडीह स्थित अलमनार स्कूल के सामने वाली गली में नशापान कर रहा है और किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल के निर्देश पर कपाली ओपी प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

     

    टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केन्दडीह, अलमनार स्कूल के सामने वाली गली, डांगोडीह और कपाली क्षेत्र में छापेमारी की. इस दौरान मो. इरशाद को सिल्वर कलर की MADE IN USA NO.11, 7.65 MM अंकित लोडेड पिस्टल और तीन जिंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बरामद हथियार को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.

     

    एसपी ने बताया कि मो. इरशाद का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई गंभीर मामलों में पहले से नामजद है, जिनमें हत्या, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के मामले शामिल हैं. उसके खिलाफ चांडिल, आदित्यपुर और आजादनगर थाना क्षेत्रों में कुल चार आपराधिक कांड दर्ज हैं, जिनमें हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत कई धाराएं शामिल हैं. उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने में कपाली ओपी की टीम, टाइगर मोबाइल और तकनीकी शाखा के कर्मियों की अहम भूमिका रही.

     

    पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि जिले में अवैध हथियार रखने और अपराधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

    पुलिस ने किया बड़ा खुलासा सरायकेला: कपाली में अवैध हथियार के साथ कुख्यात अपराधी मो. इरशाद गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाकची में जिला कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चला
    Next Article अवैध बालू खनन पर नकेल कसने में जिला प्रशासन सक्रिय ईचागढ़ में जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में औचक निरीक्षण

    Related Posts

    हिंदुओं में घटती जन्मदर भारत के लिए चिंता का विषय, जातियों में नहीं बंटे हिंदू समाज : अम्बरीष

    September 10, 2026

    जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की बैठक संपन्न

    September 10, 2026

    खाद खरीदने की प्रक्रिया ऑनलाइन बुकिंग में समय लगने से किसान परेशान

    September 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हिंदुओं में घटती जन्मदर भारत के लिए चिंता का विषय, जातियों में नहीं बंटे हिंदू समाज : अम्बरीष

    जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की बैठक संपन्न

    खाद खरीदने की प्रक्रिया ऑनलाइन बुकिंग में समय लगने से किसान परेशान

    मेयर सुधा गुप्ता का प्रयास रंग लाया मानगो पारडीह और ओल्ड पुरुलिया रोड के सड़कों के मरम्मत कार्य के लिए निविदा आमंत्रित

    गाजे-बाजे के साथ निकली कलश विसर्जन शोभायात्रा, सात दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का समापन

    कांग्रेस ने वीर शहीद अब्दुल हमीद को शहादत दिवस पर किया नमन

    मोडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, आठ दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई

    मानगो पुल पर महिला ने नदी में छलांग लगाने का किया प्रयास, लोगों ने बचाया

    मानवाधिकार सहयोग संघ ने धातकीडीह में खोला नया कार्यालय

    एसपीएसबी इंटर-स्टील प्लांट शतरंज चैंपियनशिप में टाटा स्टील उपविजेता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.