Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सारंडा जंगल में नक्सली आईईडी ब्लास्ट : असम के सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर शहीद, दो जवान घायल
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सारंडा जंगल में नक्सली आईईडी ब्लास्ट : असम के सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर शहीद, दो जवान घायल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सारंडा जंगल में नक्सली आईईडी ब्लास्ट : असम के सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर शहीद, दो जवान घायल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ। नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ 60 बटालियन के हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर शहीद हो गए, जबकि इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा और एएसआई रामकृष्ण गगराई गंभीर रूप से घायल हो गए।

     

    यह घटना जराइकेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत उस समय हुई जब सुरक्षा बलों की टीम नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। विस्फोट की चपेट में आए तीनों जवानों को तत्काल पश्चिम सिंहभूम से राउरकेला के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर ने वीरगति प्राप्त की।

     

    शहीद महेंद्र लस्कर असम के रहने वाले थे। उनके पार्थिव शरीर को आज रांची के धुर्वा स्थित सीआरपीएफ 133 बटालियन मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री चमरा लिंडा, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, डीजीपी अनुराग गुप्ता समेत झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

     

    सुरक्षा बलों ने स्पष्ट किया है कि नक्सलमुक्त झारखंड बनाने का अभियान जारी रहेगा और इस घटना के दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

    दो जवान घायल सारंडा जंगल में नक्सली आईईडी ब्लास्ट : असम के सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर शहीद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघाटशिला विधानसभा उपचुनाव: पीठासीन एवं प्रथम मतदान अधिकारियों के प्रथम चरण के प्रशिक्षण की शुरुआत
    Next Article “नेहरू की तरह लालू को निशाना: बिहार चुनाव से पहले नकारात्मक नैरेटिव की नई पटकथा”

    Related Posts

    ऑटो-टैक्सी चलाना हुआ और आसान: RTO के इन 16 मौखिक सवालों से चुटकियों में दूर होगा मराठी का डर

    August 31, 2026

    साइबर अंधेरे में आतंक का नया जाल

    August 31, 2026

    गणिनाथ सेवा संस्थान ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं, सैकड़ों बच्चों व महिलाओं ने लिया हिस्सा

    August 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ऑटो-टैक्सी चलाना हुआ और आसान: RTO के इन 16 मौखिक सवालों से चुटकियों में दूर होगा मराठी का डर

    युवाचार्य महावीर कुमार बने तेरापंथ के नए उत्तराधिकारी, अध्यात्म जगत में नए युग का आगाज

    साइबर अंधेरे में आतंक का नया जाल

    गणिनाथ सेवा संस्थान ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं, सैकड़ों बच्चों व महिलाओं ने लिया हिस्सा

    टाटा संस की एजीएम पर दिसंबर तक फैसला टला*

    सरकारी भूमि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो 15 से भूख हड़ताल*

    खरकई खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर ऊपर, आदित्यपुर में बाढ़ का खतरा बरकरार*

    दुर्गा पूजा का नोटिस लगाने पहुंचे मंदिर समिति के कैशियर पर हमला, एक गिरफ्तार

    सर्पदंश को लेकर गम्हरिया स्टेशन पर चलाया गया जागरूकता अभियान

    दिनेश कुमार महतो का चयन अस्सिस्टेंट प्रोफेस्सर के लिए चयन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.