जमशेदपुर में खुला हैक्सायर इंफ्रा का पहला ब्रांच, एक ही छत के नीचे मिलेगा कंस्ट्रक्शन का पूरा समाधान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : बर्मामाइंस ट्यूब कंपनी के सामने हैक्सायर इंफ्रा का पहला ब्रांच खुला। झारखंड मूल की यह पैन इंडिया कंपनी देशभर में कंस्ट्रक्शन से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराती है। कंपनी ग्राहकों को बिल्डिंग मटेरियल से लेकर इलेक्ट्रीकल, प्लंबिंग और इंटीरियर डिजाइन तक की पूरी सेवा देती है।
ब्रांच का उद्घाटन आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह ने किया। मौके पर कंपनी के सीईओ रंजीत पाठक, ब्रांच हेड प्रियरंजन सिंह (सोनू) और निदेशक शशि कुशवाहा मौजूद रहे। सीईओ ने बताया कि हैक्सायर इंफ्रा भारत की पहली डिजिटल कंस्ट्रक्शन कंपनी है, जहां ग्राहक ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग कर निर्धारित समय में अपना घर या प्रोजेक्ट तैयार करवा सकते हैं।
झारखंड में रांची, हजारीबाग और धनबाद के बाद जमशेदपुर चौथा ब्रांच है। इस अवसर पर कंपनी के कई अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

