योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: फतेहपुर प्रखंड सभागार में शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड फतेहपुर एवं करमाटांड़ में संचालित योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नीति आयोग द्वारा निर्धारित आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के विभिन्न पैरामीटरों — शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, जल-जीवन मिशन, ग्रामीण विकास एवं कौशल विकास की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने क्षेत्र में ठोस कदम उठाते हुए अपेक्षित प्रगति लाएं ताकि आकांक्षी प्रखंडों को मॉडल स्वरूप में विकसित किया जा सके।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित सूचकांकों पर माइक्रो प्लान तैयार कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। साथ ही, नियमित रूप से बैठक कर योजनाओं की समीक्षा करने और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, सिविल सर्जन आनंद मोहन सोरेन, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार दास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

