आपात स्थिति के लिए बना है रेफरल अस्पताल का बिल्डिंग, पीजी कोर्स में डॉक्टर्स जाने कारण डीपुट एमबीबीएस के भरोसे कुंडहित सीएचसी!
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
जामताड़ा: बीते दिन राष्ट्र संवाद के पत्रकार निजाम खान ने एक खबर दिखाया था जिसमें बताया गया था कि कुंडहित सीएचसी में एक भी एमबीबीएस डॉक्टर नियुक्त नहीं है।हालांकि राष्ट्र संवाद के पत्रकार निजाम खान ने महेशपुर स्थित रेफरल अस्पताल का ग्राउंड रिपोर्ट दिखाया था । कुंडहित सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी डॉक्टर नवीन कुमार से जब बात किया तो पता चला था कि सीएचसी में एक भी एमबीबीएस डॉक्टर नियुक्त नहीं है और डॉक्टर के अभाव के कारण ही रेफरल अस्पताल में डॉक्टर नहीं है और मेडिकल स्टाफ नहीं रहने के कारण भी रेफरल अस्पताल में दवाई भी उपलब्ध नहीं है । उक्त बातें सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवीन कुमार के द्वारा बताया गया था ।दरअसल स्थानीय लोगों की माने तो महेशपुर में जो रेफरल अस्पताल बना है ,करोड़ों रुपए की खर्चे से बिल्डिंग बनाया गया लेकिन इसके बावजूद भी वहां पर कोई काम नहीं हो रहा है ,आखिर यह बिल्डिंग क्यों बना?राष्ट्र संवाद के पत्रकार निजाम खान ने जामताड़ा के सिविल सर्जन डॉक्टर आनंद मोहन सोरेन से बात किया तो डॉक्टर सोरेन ने कहा कि रेफरल अस्पताल का जो बिल्डिंग बना है वह आपातकालीन स्थिति के लिए बनाया गया है। ताकि आपात स्थिति में विभाग को समस्याओं का सामना न करना पड़े। वही कुंडहित सीएचसी के एमबीबीएस डॉक्टर के विषय में कहा कि वहां दो एमबीबीएस डॉक्टर डाॅ अरविंद और डाॅ संजय को नाला सीएचसी से डीपुट किया गया है जो सप्ताह में दो दिन वहां डीपुट रहते हैं। कहा कि सारे डॉक्टर्स पीजी कोर्स में चले गए हैं, जिस कारण कुंडहित सीएचसी में एमबीबीएस डॉक्टर नियुक्त नहीं है। जैसे ही डॉक्टर्स आ जाएंगे कुंडहित सीएचसी में भी एमबीबीएस डॉक्टर नियुक्त कर दिया जाएगा।

