परविंदर सिंह जिला अध्यक्ष बनने से कांग्रेस संगठन मजबूत होगा : मौलाना अंसार खान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के परविंदर सिंह को अध्यक्ष बनने पर अंसार खान ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। अंसार खान ने कहा परविंदर सिंह के अध्यक्ष बनने से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा। परविंदर के नेतृत्व में युवाओं में नया उत्साह पैदा होगा। परविंदर सिंह का राजनीति करियर छात्र संगठन एनएसयूआई से लेकर युवा कांग्रेस और कांग्रेस की मुख्य धारा की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। कई बार प्रदेश स्तर पर दायित्व निभा चुके हैं वह विभिन्न जिलों के प्रभारी भी रह चुके हैं। सबसे बड़ी खासियत यह रही है किसी गुट विशेष से कभी नहीं जुड़े हमेशा संगठन के लिए काम किया है और सभी को साथ लेकर चलते हैं।

