रांची से सकुशल बरामद हुई लापता मुखिया सपना कुमारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड स्थित गुरुडीह पंचायत की सबसे कम उम्र की मुखिया सपना कुमारी, जो 2 अक्टूबर से लापता थीं, आखिरकार रांची से सकुशल बरामद कर ली गई हैं।
जानकारी के अनुसार, बोकारो पुलिस ने रांची पुलिस की सहायता से सपना कुमारी को खोज निकाला। उनके अचानक लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया था, और पुलिस लगातार जांच व खोज अभियान में जुटी हुई थी।
वर्तमान में पुलिस सपना कुमारी से पूछताछ कर रही है ताकि उनके लापता होने के कारणों का पता लगाया जा सके। मामले की आगे की जांच जारी है।

