Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी ने बिहार में महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर दिया, राजद पर तीखा हमला
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां

    मोदी ने बिहार में महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर दिया, राजद पर तीखा हमला

    News DeskBy News DeskSeptember 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मोदी ने बिहार में महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर दिया, राजद पर तीखा हमला

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    पटना/नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर हमला बोलते हुए कहा कि उसके शासनकाल में महिलाओं को सबसे अधिक कष्ट झेलने पड़े। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि लालू प्रसाद के नेतृत्व वाली पार्टी और उसके सहयोगियों को सत्ता में वापस न आने दें।

    मोदी ने डिजिटल माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की, जिसके तहत बिहार की 75 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इस राशि को उद्यम की सफलता के आधार पर दो लाख रुपये तक बढ़ाया जा सकता है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

     

     

    प्रधानमंत्री ने कहा कि अब बिहार की महिलाओं के दो भाई हैं—नीतीश और मोदी—जो उनकी भलाई के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और मुफ्त राशन जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं का भी उल्लेख किया।

    इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और कई केंद्रीय एवं राज्य मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़े। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं से अपील की कि वे राजग सरकार के प्रलोभनों में न आएं और नेताओं की नीयत पहचानें।

     

     

    प्रधानमंत्री ने महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर देने के साथ-साथ सेना, पुलिस और वायुसेना में शामिल होने तथा स्वरोजगार के लिए किराना, बर्तन, कॉस्मेटिक और खिलौने जैसी दुकानें खोलने के विकल्प भी सुझाए।

    इस योजना के तहत बिहार जल्द ही देश में सबसे अधिक ‘लखपति दीदियों’ वाला राज्य बनने की दिशा में अग्रसर है।

     

    मोदी ने बिहार में महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर दिया राजद पर तीखा हमला
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएनआईए ने झारखंड में आतंकी संगठन को फिर से खड़ा करने के मामले में आरोपपत्र दायर किया
    Next Article विश्व पर्यटकों के लिये अनंत संभावनाओं का देश है भारत

    Related Posts

    टाटा स्टील समर कैंप 2026 का आगाज़ 11 मई से, 31 मई तक चलेगा खेलों का महाकुंभ

    April 24, 2026

    बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और दिव्यांग हितों को लेकर उपायुक्त से मिले कुणाल षाड़ंगी

    April 24, 2026

    पोटका में पंचायती राज दिवस पर संगोष्ठी, ग्राम स्वराज को मजबूत करने पर जोर

    April 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा स्टील समर कैंप 2026 का आगाज़ 11 मई से, 31 मई तक चलेगा खेलों का महाकुंभ

    बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और दिव्यांग हितों को लेकर उपायुक्त से मिले कुणाल षाड़ंगी

    पोटका में पंचायती राज दिवस पर संगोष्ठी, ग्राम स्वराज को मजबूत करने पर जोर

    बिजली संकट पर गरमाई सियासत, मानगो और गैर-कंपनी इलाकों में कटौती से जनजीवन बेहाल

    जमशेदपुर: कार सीखने के दौरान हादसा, बाइक सवार घायल

    जमशेदपुर में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह जयंती पर भव्य जनसभा और सांस्कृतिक समागम 25 अप्रैल को

    जामताड़ा में जिला समन्वय समिति की बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

    बिजली संकट पर गरमाई सियासत, मानगो और गैर-कंपनी इलाकों में कटौती से जनजीवन बेहाल

    आयुर्वेद और नेत्र स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी

    करिम सिटी कॉलेज में शैक्षणिक उपलब्धि: “Pedagogy of Commerce” पुस्तक का लोकार्पण, शिक्षण पद्धति को मिलेगी नई दिशा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.