Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सहारा कार्यालय खोलने की मांग को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में सहारा के पीड़ित कार्यकर्ता व जमाकर्ताओं ने जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सहारा कार्यालय खोलने की मांग को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में सहारा के पीड़ित कार्यकर्ता व जमाकर्ताओं ने जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सहारा कार्यालय खोलने की मांग को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में सहारा के पीड़ित कार्यकर्ता व जमाकर्ताओं ने जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सहारा इंडिया कार्यालयों के बंद होने के कारण पोर्टल से भुगतान प्राप्त करने में आ रही दिक्कतों को लेकर मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में सहारा के पीड़ित कार्यकर्ता व जमाकर्ता जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला उपायुक्त को विस्तार से सारी समस्याओं से अवगत कराया गया। ज्ञापन में कहा गया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सहकारिता मंत्रालय द्वारा बनाए गए पोर्टल से भुगतान प्रक्रिया चल रही है। लेकिन इस पोर्टल में कई कमियां हैं, जिन्हें संबंधित सोसाइटी कार्यालय में जाकर ही दूर किया जा सकता है। चूंकि जनवरी 2025 से पूरे झारखंड में प्रशासनिक आदेश के कारण सहारा कार्यालय बंद हैं, इसलिए सुधार प्रक्रिया बाधित हो गई है। नतीजतन पूरे झारखंड में अब तक केवल 300 करोड़ रुपये का ही भुगतान हो पाया है, जबकि बिहार में 800 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है। जबकि सहकारिता मंत्रालय ने पूरे देश में पहली किस्त में 5700 करोड़ रुपये और दूसरी किस्त में 5000 करोड़ रुपये की राशि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से वितरित की है। इसी परिप्रेक्ष्य में झारखंड में बंद पड़े सहारा कार्यालयों को तत्काल खोलने की मांग की गई, ताकि जमाकर्ताओं का भुगतान सुचारू रूप से किया जा सके।

     

    इस अवसर पर जुगसलाई के विधायक मंगल कालांदी भी मौजूद रहे। जिला उपायुक्त ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

     

    मौके पर सहारा की ओर से वरिष्ठ फील्ड कार्यकर्ता तापस कुमार रॉय, दिलीप कुमार शर्मा, अनिल कुमार झा, राजेश कुमार सिन्हा, श्री बिजय कुमार बिजेता, जितेंद्र प्रसाद, रवि कुमार गुप्ता, भावेश मिश्रा, पार्थो चौधरी, रंजीत कुमार, गुरदीप सिंह एवं भाजपा के किशोर कुमार ओझा समेत सैकड़ों अन्य मौजूद थे।

    सहारा कार्यालय खोलने की मांग को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में सहारा के पीड़ित कार्यकर्ता व जमाकर्ताओं ने जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखासमहाल में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, गरीब दुकानदारों का सामान हुआ बर्बाद
    Next Article उपायुक्त ने पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का दिया निर्देश

    Related Posts

    कोल्हान पुलिस को मिली बड़ी सफलता,निखार सबलोक हत्याकांड का खुलासा, SIT ने 6 आरोपियों को दबोचा

    September 2, 2026

    दिशा सालियान मौत मामले में CBI जांच का आदेश, 6 साल बाद फिर खुली फाइल

    September 2, 2026

    आतंकवाद का इस्तेमाल सरकार की नीति के तौर पर करने वाले देशों का मुकाबला करे एससीओ : मोदी

    September 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोल्हान पुलिस को मिली बड़ी सफलता,निखार सबलोक हत्याकांड का खुलासा, SIT ने 6 आरोपियों को दबोचा

    दिशा सालियान मौत मामले में CBI जांच का आदेश, 6 साल बाद फिर खुली फाइल

    आतंकवाद का इस्तेमाल सरकार की नीति के तौर पर करने वाले देशों का मुकाबला करे एससीओ : मोदी

    जुगसलाई में बाइक टकराने के विवाद के बाद फायरिंग, युवक बाल-बाल बचा

    जेम्को के बीमार दिहाड़ी मजदूर रसु कर्मकार को मिली राहत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान

    नारदा में हाथियों के झुंड का कहर, 34 एकड़ धान की फसल बर्बाद; किसानों के बीच पहुंचे विधायक संजीव सरदार

    नेवल टाटा हॉकी अकादमी के गर्ल्स विंग का हुआ उद्घाटन, बालिका खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण और आवासीय सुविधा

    आसंगी विद्यालय में जलजमाव से बच्चों की बढ़ी परेशानी, सोमदेव प्रधान ने नगर आयुक्त से की तत्काल समाधान की मांग

    समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव के प्रचार हेतु संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज का झारखंड प्रवास जारी

    झारखंड आंदोलनकारी दुबराज कुंभकार का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.