नवरात्रि पर मोदी का बड़ा तोहफ़ा,सूर्योदय से लागू होंगे नेक्स्ट-जेन जीएसटी रिफॉर्म, शुरू होगा ‘GST बचत उत्सव’
नई दिल्ली, 21 सितंबर
नवरात्रि की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए बड़ा ऐलान किया कि कल सूर्योदय से नेक्स्ट-जेनरेशन जीएसटी सुधार लागू होंगे।
प्रमुख बातें
‘GST बचत उत्सव’ कल से शुरू
“आपकी बचत बढ़ेगी और आप अपनी पसंदीदा चीजें खरीद सकेंगे। समाज के सभी वर्गों को लाभ मिलेगा।”
त्योहारों में खुशियां दोगुनी
“त्योहारों के मौसम में सबका मुंह मीठा होगा। हर परिवार की खुशियां बढ़ेंगी।”
व्यापार और निवेश को नई गति
“ये सुधार व्यापार को सरल बनाएंगे, निवेश को आकर्षक करेंगे और हर राज्य को विकास का भागीदार बनाएंगे।”
पीएम मोदी का संदेश
“2017 में जीएसटी लागू कर हमने टैक्स के जाल से देश को मुक्त किया। चुंगी, एंट्री टैक्स, बिक्री कर, उत्पाद शुल्क, वैट, सेवा कर – ऐसे दर्जनों कर समाप्त हुए।
अब हम जीएसटी को अगले स्तर पर ले जा रहे हैं। यह सुधार आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”
क्या बदलने वाला है
टैक्स कलेक्शन की प्रक्रिया और आसान
डिजिटल इनवॉइसिंग को बढ़ावा
छोटे व्यापारियों को अधिक राहत
यह घोषणा त्योहारों के मौसम में बाजार को नई ऊर्जा देने वाली मानी जा रही है। व्यापारिक संगठनों ने इसे स्वागत योग्य कदम बताया है।
