कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने पंचायत कमिटी एवं BLA-2 गठन का दिया निर्देश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने समीक्षा बैठक में चाकुलिया, पोटका, बहरागोड़ा और जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंडों में पंचायत कमिटी एवं BLA-2 गठन को असंतोषजनक बताते हुए इसे अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया।
उन्होंने प्रखंड पर्यवेक्षकों से फोन पर वार्ता कर पंचायत क्षेत्रों में प्रवास करने को कहा और स्वयं औचक निरीक्षण करने की बात कही। बैठक में महिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी सिन्हा और युवा कांग्रेस नेता सन्नी सिंह ने गठन कार्य में सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर संजय सिंह आजाद, ब्रजेन्द्र तिवारी, नलिनी सिन्हा, सन्नी सिंह, अमित श्रीवास्तव और कुमार गौरव उपस्थित रहे।

