भारी पुलिस सुरक्षा और एसईसीएल अफसरों की कड़ी निगरानी में कुसमुंडा खदान हुआ चालू
बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके।
राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद
कोरबा:- छत्तीसगढ़ के कुसमुंडा खदान में काम फिर से शुरू हो गया है। यह काम ग्राम खोडरी की जमीन पर चल रहा है, जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके। कार्यस्थल पर एसईसीएल के अफसर भी मौजूद हैं और खदान संचालन की निगरानी कर रहे हैं।
खदान के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस ने इलाके में पैनी निगरानी रखी हुई है।स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों की सतर्कता के बीच खदान में काम सुचारू रूप से जारी है। अधिकारियों का कहना है कि खदान संचालन में किसी भी तरह की बाधा नहीं आने दी जाएगी और सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
कोरबा जिले में कुसमुंडा खदान विस्तार परियोजना को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। जमीन खाली कराने पहुंची प्रशासन की टीम को ग्रामीणों ने रोक दिया था और साफ कहा था कि उन्हें केवल मुआवजा नहीं बल्कि नौकरी भी चाहिए। प्रशासनिक अधिकारी और एसईसीएल के प्रतिनिधि शुक्रवार को प्रभावित गांव में पहुंचे थे।

