कुंडहित प्रखंड में स्वच्छता ही सेवा अभियान हेतु कार्यशाला आयोजित
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड में 16 सितंबर 2025 को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत विशेष कार्यशाला आयोजित हुई। प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. जमाले राजा की अध्यक्षता में जिला समन्वयक अनुज कुमार मंडल एवं ब्लॉक वॉश कोऑर्डिनेटर मो. रफीक हुसैन ने पंचायत प्रतिनिधियों व जल सहियाओं को 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान की विस्तृत जानकारी दी। इस वर्ष का थीम “स्वच्छोत्सव” रखा गया है। अभियान के दौरान कचरा प्रबंधन, सार्वजनिक स्थलों की सफाई, सफाई मित्र स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छ हरित उत्सव व जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। 25 सितंबर को राष्ट्रव्यापी श्रमदान तथा 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस मनाया जाएगा।

