टाटा ब्लूस्कोप स्टील में बोनस समझौता संपन्न, 98 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : टाटा ब्लूस्कोप स्टील मैनेजमेंट और यूनियन के बीच बोनस समझौता संपन्न हुआ। यूनियन के निवेदन पर मैनेजमेंट ने पुराने बोनस फॉर्मूला पर ही सहमति जताई, जबकि यह फॉर्मूला पिछले वित्तीय वर्ष तक ही वैध था। इस समझौते के तहत कुल बोनस राशि 52,36,320 रुपये तय की गई है, जिसे 98 यूनियनकर्मियों के बीच वितरित किया जाएगा। इसमें न्यूनतम बोनस राशि 33,382 रुपये, अधिकतम 80,219 रुपये और औसतन 53,892 रुपये प्रति कर्मचारी मिलेगा।

समझौते पर टाटा ब्लूस्कोप स्टील प्रबंधन की ओर से MD- प्रवीण वी. टांपी, CHRO- नीना बहादुर, प्लांट हेड- इंद्रनील बिस्वास, DGM HR- राजेश त्रिपाठी तथा यूनियन की ओर से प्रेसिडेंट- राकेश्वर पांडेय, वर्किंग प्रेसिडेंट- विजय खान, डिप्टी प्रेसिडेंट- अविषेक श्रीवास्तव, महासचिव- संजय सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए। बोनस की राशि कर्मचारियों के बैंक खातों में 18 सितंबर 2025 तक भेज दी जाएगी। दोनों पक्षों ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे इस राशि का सदुपयोग करें।


