Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरयू राय ने किया एमजीएम अस्पताल का दौरा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरयू राय ने किया एमजीएम अस्पताल का दौरा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरयू राय ने किया एमजीएम अस्पताल का दौरा

    कालोनी वासियों का गंदगी और  बदबू से लोगों का जीना है मुहाल

    15 सितंबर को एमजीएम के अधीक्षक संग करेंगे बैठक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने जन शिकायत के आलोक में रविवार को डिमना स्थित एमजीएम कॉलेज अस्पताल का दौरा किया। अस्पताल के बगल के कालोनी वासियों ने  राय को बताया था कि मेडिकल कॉलेज से निकलने वाले दुर्गंध युक्त मेडिकल वेस्ट और हानिकारक कचरे के कारण उनका वहां रहना दूभर हो रहा है।  राय ने अपने दौरे में उक्त शिकायत को सही पाया।

    राय ने बताया कि अस्पताल का कचरा बीते शनिवार को ही साफ किया गया और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया था। इसके बावजूद काफी तेज दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने बताया कि एक नाला है जिसमें पहाड़ का पानी बाहर चला जाता है। उस नाले को भी एलएंडटी कंपनी के लोगों ने कई स्थानों पर बंद कर रखा है और क्षतिग्रस्त भी कर दिया है। हिल व्यू कालोनी और एमजीएम अस्पताल के बीच की दीवार भी टूट गई है। एयरफोर्स से सेवानिवृत एक सज्जन ने बताया कि वे लोग खासे परेशान हैं। एलएंटटी कंपनी ने उनके घर से सटे हुए दीवार के पास खुला शौचालय बनवा दिया है। उसका मल-मूत्र बंद नाले में गिरता है और आस-पड़ोस के लोग बदबू से दिन भर परेशान रहते हैं।

    सरयू राय ने बताया कि उन्होंने इन मामलों को लेकर एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक और उपाधीक्षक से बात की। उन दोनों ने भी कमी की बात स्वीकार की। श्री राय उन दोनों से कल, 15 सितंबर को उनके कार्यालय में मिलेंगे और समस्या का समाधान कैसे हो, इस पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

    बस्तीवासियों ने  राय से कहा कि मेडिकल कालेज से जो भी हानिकारक और दुर्गंधयुक्त कचरा निकलता है, वह हम लोगों की बांड्री के पास न रखें। बदबू इतनी आती है कि सिर चकरा जाता है, लोग अपने घरों की खिड़कियों को बंद ही रखते हैं। बस्ती वासियों का कहना था कि कचरे का निस्तारण पहाड़ के किनारे करें या आबादी से दूर करें।  इस मौके पर सरयू राय के साथ नवीन सिंह, श्याम सिंह, सत्येंद्र सिंह, संजीव मुखर्जी, नीरज सिंह, पिंटू सिंह, पप्पू सिंह, मस्तान सिंह, संतोष भगत, मनोज राय, मनोज शर्मा, विजेंद्र सिंह, बाला प्रसाद आदि मौजूद रहे।

    सरयू राय ने किया एमजीएम अस्पताल का दौरा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल भारतीय ग्राहक पंचायत – कोल्हान प्रमंडल की बैठक
    Next Article डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में हर्षोल्लास से मनाया गया हिंदी दिवस

    Related Posts

    टंडवा में भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे व रोजगार की मांग पर विधायक से मिले

    September 9, 2026

    चतरा डीसी ने किया टंडवा का दौरा, प्रखंड-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

    September 9, 2026

    रघुवर दास ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, ओलचिकी लिपि में संताली पठन सामग्री के प्रकाशन का आग्रह

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टंडवा में भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे व रोजगार की मांग पर विधायक से मिले

    चतरा डीसी ने किया टंडवा का दौरा, प्रखंड-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

    रघुवर दास ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, ओलचिकी लिपि में संताली पठन सामग्री के प्रकाशन का आग्रह

    वर्दी की असली पहचान जनता का भरोसा

    जिंदल फाउंडेशन ने 10 OPSC सफल अभ्यर्थियों को किया सम्मानित

    चतरा उपायुक्त रवि आनंद ने किया प्रसिद्ध चुंदरू धाम का निरीक्षण

    भाजपा ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक बैठक में विस्तार और मजबूती पर मंथन

    एसपी के सख्ती के बाद भी क्या बागडेहरी थाना क्षेत्र में अवैध बालू उठाव का खेल चलता रहेगा?

    गरीब युवतियों को देह व्यापार में धकेलने वाली महिला एजेंट गिरफ्तार, दो पीड़िताएं रेस्क्यू

    आत्महत्या: कारण, लक्षण और रोकथाम के उपाय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.