विद्याधारी देवी की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई
राष्ट्र संवाद संवाददाता
प्रसिद्ध समाजसेविका और आरा जिला के महुआव ग्राम की निवासी स्वर्गीय श्रीमती विद्याधारी देवी का द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र अधिवक्ता श्री सिद्धार्थ शंकर दुबे के द्वारा ओल्ड एज होम बाराद्वारी जमशेदपुर में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी बेसहारा वृद्ध जनों और गणमान्य लोगों के द्वारा उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा स्वर्गीय देवी की आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किया गयाl


