वास्तु विहार के पास मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के वास्तु विहार के पास मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने लाल बिहारी प्रसाद से चेन छीन ली। घटना की सूचना तुरंत बिरसानगर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों की तस्वीर सामने आई है और वे खुद मामले की तहकीकात कर रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

क्षेत्र के युवा नेता काशीनाथ प्रधान ने घटना पर नाराजगी जताई और कहा कि सुबह के समय विजया गार्डन और वास्तु विहार क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते हैं, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता है।


