दुर्गा पूजा में हिंदू संस्कृति के पालन की मांग, विश्व हिंदू परिषद महिला विंग का बयान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : दुर्गा पूजा के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) महिला विंग ने सभी पूजा समितियों से हिंदू संस्कृति के अनुसार पंडाल उद्घाटन एवं पूजा आयोजन की अपील की है। बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में विहिप महानगर संयोजिका सुधा जौहरी ने कहा कि पंडाल उद्घाटन फीता काटकर नहीं, बल्कि नारियल फोड़कर किया जाए। उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों में फालतू गानों के बजाय भजन बजाए जाएं और विसर्जन जुलूस में अश्लील गानों का प्रयोग न हो, ताकि भक्तिमय वातावरण बना रहे।

उन्होंने यह भी कहा कि डांडिया कार्यक्रमों में केवल हिंदू समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। विहिप पुरुष एवं महिला विंग जागरूकता अभियान चलाकर सभी पूजा समितियों को इस संबंध में जागरूक करेगी।


