यूसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ 16 सितंबर को धरना, आंदोलन की तैयारी तेज

राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा : आरटीआई कार्यकर्ता संघ के सह सचिव सुनील मुर्मू के नेतृत्व में संघ के सदस्य 16 सितंबर को यूसील जादूगोड़ा मुख्य गेट पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक धरना देंगे।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि यूसील में भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें सीएमडी के पीए सुरोजित दास और अन्य अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग 8 सितंबर को प्रबंधन और उपायुक्त को पत्र देकर की गई थी। कार्रवाई नहीं होने से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

संघ ने आरोप लगाया कि सुरोजित दास लंबे समय से संवेदनशील पद पर हैं और उनके भाई गोपीनाथ दास 56 लाख के घोटाले में आरोपी हैं, जिन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है। धरना के लिए डीएसपी मुसाबनी, थाना प्रभारी और यूसील प्रबंधन को सूचना दे दी गई है।

