जमशेदपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चयन प्रक्रिया पर रियाजुद्दीन खान ने जताया संतोष

राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान ने जमशेदपुर परिसदन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की राय सुमारी प्रक्रिया में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं गुजरात के विधायक श्री अनन्त पटेल, प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक श्रीमती सुंदरी तिर्की और बलजीत सिंह बेदी से भेंट की।

बैठक में कांग्रेस हित में सुयोग्य जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर विचार-विमर्श हुआ। कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से चल रही चयन प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं की राय जानने के लिए आए सभी पर्यवेक्षकों का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि इस प्रक्रिया से पार्टी को मजबूत नेतृत्व मिलेगा।

