टाटा ब्लू स्कोप स्टील लिमिटेड में मजदूरों के ओटी भुगतान को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : टाटा ब्लू स्कोप स्टील लिमिटेड के ठेका प्रतिष्ठान मेसर्स सिग्नोड इंडिया लिमिटेड में 01 मई, 15 अगस्त जैसी राष्ट्रीय छुट्टियों पर काम करने वाले मजदूरों को ओटी का दुगुना भुगतान नहीं किए जाने के मामले पर उप श्रमायुक्त के कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता हुई।

वार्ता में यूनियन की ओर से अंबुज कुमार ठाकुर, ठेका प्रबंधन की ओर से सपन मुखर्जी (राजा) तथा उप श्रमायुक्त मौजूद थे। उप श्रमायुक्त ने प्रबंधन पक्ष को निर्देश दिया कि सभी सुसंगत कागजातों के साथ आगामी 7 अक्टूबर 2025 को उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें।

यूनियन का कहना है कि 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर यह छुट्टी का दिन होता है, इसके बावजूद उस दिन मजदूरों से काम कराया गया था और उन्हें नियम के मुताबिक ओटी का दुगुना भुगतान मिलना चाहिए।

