कोशिश संस्था द्वारा महारक्तदान शिविर, 1024 यूनिट रक्त संग्रहित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सामाजिक संस्था कोशिश एक मुस्कान लाने की ओर से रविवार को सिदगोड़ा सोन मंडप में महारक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सुबह 8 बजे शुरू हुआ यह शिविर देर शाम तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में कुल 1024 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन हनुमान कथा वाचक प्रदीप भईया जी महाराज, विधायक सरयू राय, मंगल कालिंदी, समाजसेवी राजकुमार अग्रवाल, प्रभात खबर संपादक संजय मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। समापन सत्र में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, समाजसेवी विकाश सिंह व अन्य उपस्थित रहे।

संस्था के संरक्षक शिव शंकर सिंह ने रक्तदाताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह रक्तदान समाज के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। शिविर में बिरसानगर, बागुनहातु, टेल्को, कदमा, एग्रिको समेत विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।


