झारखंड के निशानेबाजों की चमक : राज्यस्तरीय व इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप सम्पन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची: खेलगांव, होटवार स्थित टिकैत उमराव शूटिंग रेंज में आयोजित 15वीं झारखंड राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप एवं 3री झारखंड इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप का आज भव्य समापन हुआ।

मुख्य अतिथि मनोज कुमार, आईएएस ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ओलंपिक पदकों की सबसे अधिक संभावनाएं शूटिंग और तैराकी में हैं, इसलिए राज्य में बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर और सहयोग की जरूरत है। उन्होंने रेंज के उन्नयन हेतु सरकार, एनआरएआई और राज्य राइफल संघ की साझेदारी पर जोर दिया।

स्टेट चैंपियनशिप: 94 स्वर्ण, 74 रजत, 68 कांस्य इंटर-स्कूल चैंपियनशिप: 24 स्वर्ण, 20 रजत, 14 कांस्य
आगामी 34वां गणेश वासुदेव मावलंकर शूटिंग टूर्नामेंट (9-15 अक्टूबर, भोपाल) में झारखंड के युवा निशानेबाज अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।झारखंड अब शूटिंग में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा फहराने को तैयार है।
झारखंड राज्य राइफल संघ के अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने खिलाड़ियों के लिए तकनीकी प्रक्रिया स्पष्ट की

“स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए हर खिलाड़ी को एक निर्धारित न्यूनतम स्कोर हासिल करना होता है। जो खिलाड़ी इसे पूरा करते हैं, वे जोनल या मावलंकर चैंपियनशिप में जाते हैं और वहां से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नेशनल तक पहुंचते हैं। यह कठोर प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि केवल सबसे अनुशासित और सक्षम खिलाड़ी ही राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करें।”


