भुईयांडीह कालिंदी समिति भवन में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
भुईयांडीह कालिंदी समिति भवन प्रांगण में शिक्षक दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन, महात्मा ज्योतिबा फुले, माता सावित्रीबाई फुले और कालिंदी समाज विद्यालय के प्रथम शिक्षक लेट मैजिन कालिंदी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई।

समाज के विभिन्न क्षेत्रों में गुरु के रूप में योगदान देने वाले शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं पुष्प देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष मनोहर कालिंदी ने की, संचालन ज्योतिबाग राजा कालिंदी ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप साल ने दिया।

अवसर पर निखिल मंडल, विनय कालिंदी, विश्वनाथ कालिंदी, शंभू मुखी डूंगरी, प्रदीप बाग, गोपाल कृष्ण कालिंदी, शिशिर कालिंदी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया और मिठाइयां वितरित की गईं।


