Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसील को मिला नया कप्तान, डॉ. कचम आनंद राव ने संभाली कमान कर्मचारियों में नई उम्मीद की लहर, यूनियन नेताओं ने जताई उन्नति की आस
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूसील को मिला नया कप्तान, डॉ. कचम आनंद राव ने संभाली कमान कर्मचारियों में नई उम्मीद की लहर, यूनियन नेताओं ने जताई उन्नति की आस

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 1, 2025Updated:September 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसील को मिला नया कप्तान, डॉ. कचम आनंद राव ने संभाली कमान
    कर्मचारियों में नई उम्मीद की लहर, यूनियन नेताओं ने जताई उन्नति की आस

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जादूगोड़ा।यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) में नए सीएमडी के रूप में डॉ. कचम आनंद राव ने सोमवार को विधिवत पदभार संभाल लिया। पूर्व सीएमडी डॉ. संतोष कुमार सतपति ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर यूसील के वरीय अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

    पदभार ग्रहण करते ही डॉ. राव ने यूसील के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कंपनी की मौजूदा स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। स्थायी सीएमडी की नियुक्ति से यूसील कर्मियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कर्मचारियों का मानना है कि डॉ. राव की कार्यकुशलता से यूसील की बदहाल स्थिति में सुधार होगा और कंपनी विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी।

    विभिन्न यूनियनों के नेताओं ने भी नए सीएमडी से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं। यूसील अस्पताल के सीएमओ डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य और डॉ. मानस रजक ने भी बधाई दी। चाटी कोचा विस्थापित संघ के सदस्यों ने उम्मीद जताई है कि डॉ. राव के कार्यकाल में 1997 से लंबित पुनर्वास की समस्या का समाधान होगा। उनका कहना है कि टेलीफोन निर्माण के दौरान विस्थापित किए जाने के बाद से लगभग 28 वर्षों से वे न्याय की प्रतीक्षा में हैं।

    जादूगोड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स, जादूगोड़ा मारवाड़ी युवा मंच, जादूगोड़ा मारवाड़ी सम्मेलन, जादूगोड़ा शास्त्री बॉयज क्लब और श्री श्री सार्वजनिक मोड़ दुर्गा पूजा कमेटी ने भी नए सीएमडी को पदभार संभालने पर शुभकामनाएं दीं। संयुक्त यूनियन नेताओं ने विश्वास जताया कि डॉ. राव के नेतृत्व में यूसील का संचालन अधिक सशक्त और पारदर्शी होगा। साथ ही, उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दुर्गा पूजा पर मजदूरों को बेहतर बोनस मिलेगा।

    डॉ. कचम आनंद राव ने संभाली कमान कर्मचारियों में नई उम्मीद की लहर यूनियन नेताओं ने जताई उन्नति की आस यूसील को मिला नया कप्तान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफ्रेशर्स वीक आगाज़ 3 के चौथे दिन भारतीय ज्ञान परंपरा पर विशेष सत्र
    Next Article झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, महापंचायत गठन व समाज सेवा कोष की घोषणा

    Related Posts

    राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बीच स्वच्छता को लेकर कार्यशाला आयोजित

    October 23, 2026

    पीएनके टाइप दुर्गा पूजा धूमधाम से संपन्न, कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों का रहा सराहनीय योगदान

    October 23, 2026

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री शिवकुमार ने पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात की

    October 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बीच स्वच्छता को लेकर कार्यशाला आयोजित

    पीएनके टाइप दुर्गा पूजा धूमधाम से संपन्न, कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों का रहा सराहनीय योगदान

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री शिवकुमार ने पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात की

    यूरोप की कई कार कंपनियां भारत में तलाश रहीं विनिर्माण के अवसर : गोयल

    झोटा की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग पर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा

    निशानेबाज मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ दूसरा स्वर्ण जीता

    संरा की स्थापना के 80 साल बाद भी शांति कायम करने के लिए जूझ रही सुरक्षा परिषद: भारत

    हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा

    कार के बोनट पर पिता-पुत्र को 4 किलोमीटर तक घसीटा, ग्रामीणों ने पीछा कर रुकवाई गाड़ी

    ग्वालियर में 14 साल के बच्चे की बलि देने की कोशिश का आरोप, गले और सिर पर चाकू से किए 9 वार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.