ए.डी.एल. सोसायटी अपने पूर्व वैभव की ओर अग्रसर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। ए.डी.एल. सोसायटी ने अपने 108वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर एक बैनर के माध्यम से अपनी एक शताब्दी से भी अधिक की गौरवशाली यात्रा को प्रदर्शित किया। सोसायटी के अधूरे सपनों को साकार करने की दिशा में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस आडिटोरियम का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

निर्मित हो रहा यह भव्य आडिटोरियम दो तल का होगा, जिसमें 900 सीटों और 500 व्यक्तियों की क्षमता वाले दो वातानुकूलित सभागार होंगे। साथ ही, भूतल पर वाहनों की पर्याप्त पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध होगी।

अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों से युक्त यह आडिटोरियम नृत्य, वाद्य और नाटक की पूर्व वैभवशाली परंपरा को पुनर्जीवित करने में सहायक सिद्ध होगा।

