रोटरी क्लब व डीबीएमएस कॉलेज के संयुक्त प्रयास से 133 छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। रोटरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट और डीबीएमएस कॉलेज के रोड एक्ट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन का अंतिम डोज छात्राओं को दिया गया। डीपीएस स्कूल और डीबीएमएस कॉलेज की कुल 133 लड़कियों को मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल द्वारा यह वैक्सीन प्रदान की गई।

इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में रोटरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट के अध्यक्ष अशोक झा, डीबीएमएस की प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता और मेहरबाई टाटा हॉस्पिटल की एडवाइजर डॉ. सुजाता मित्रा की अहम भूमिका रही।

डीबीएमएस क्लब की मॉडरेटर अंजलि गणेशन, पूजा पॉल, दीया प्रामाणिक और दीक्षा ने भी इस प्रोजेक्ट को अंतिम रूप देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के विभिन्न उपायों की जानकारी भी दी गई।

