जमीअत उलमा ए हिन्द का जामताड़ा का संगठनात्मक चुनाव मदरसा दारुल उलूम बामनडीहा में कल:हाफिज जलालुद्दीन
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: जमीअ उलमा ए हिन्द जिला जामताड़ा के जनरल सेक्रेटरी हाफिज जलालुद्दीन अंसारी ने एक बयान जारी करके कहा पूरे झारखंड में जमीअत उलमा ए हिन्द का संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया जारी है इसी क्रम में जिला जामताड़ा का चुनाव कल दिनांक 30 अगस्त समय 1:30 बजे मदरसा दारुल उलूम बामनडिहा में होना तय पाया है जिसमें मुशाहिद के तोर पर जमीअत उलमा झारखंड के जनरल सेक्रेटरी मौलाना डॉक्टर असगर मिस्बाही कोषाध्यक्ष शाह उमेर व मुफ्ती कमर आलम साहब आ रहे हैं पूरे जामताड़ा जिला में तकरीबन पांच हजार से अधिक सदस्य बने हैं और यह संगठन की बुनियाद 1919 में रखी गई थी ताके आजादी के आंदोलन को धार दार बना सके इस संगठन ने भारत की आजादी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और गांधी जी के कदम से कदम मिलाकर अंग्रेजों को इस देश से बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया और अभी भी इस देश में प्राकृतिक आपदा में परेशान लोगों की हमेशा मदद करते रहते हैं इंसानियत के नाते जाती धर्म से ऊपर उठकर। संगठन में पांच स्तर पर चुनाव होता है एक मुकामी स्तर पर दूसरा ब्लॉक लेवल पर तीसरा जिला लेवल पर चौथ राज्य लेवल पर और पांचवा राष्ट्र लेवल पर अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष मोलाना महमूद मदनी साहब हैं उन्होंने आह्वान किया ज्यादा से ज्यादा नौजवान इस संगठन से जुड़कर देश और मानवता का सेवा करने में अहम भूमिका निभाई।

