जमशेदपुर में INSMEEF राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न सीईओ टीवी नरेंद्रन बोले– एआई चुनौती भी, अवसर भी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। इंडियन नेशनल स्टील, मेटल, माइंस एंड इंजीनियरिंग एम्प्लाइज फेडरेशन (INSMEEF) के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का मंगलवार को समापन हुआ। समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के सीईओ टीवी नरेंद्रन शामिल हुए।

सेमिनार के पहले सत्र में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीवा रेड्डी ने सभी ट्रेड यूनियनों से एक मंच पर आकर अपने अधिकार और हक की लड़ाई को मजबूती से लड़ने का आह्वान किया। वहीं दूसरे सत्र में सीईओ टीवी नरेंद्रन ने बदलते समय और आने वाली चुनौतियों को लेकर मजदूर यूनियनों और औद्योगिक समूहों को सतर्क रहने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) चुनौतियां भी लेकर आया है और अवसर भी। यदि समय रहते हम खुद को इसके अनुरूप ढाल लेंगे, तो आने वाली चुनौतियों का सामना मजबूती से कर सकेंगे।

मजदूर यूनियनों ने भी संकेत दिए कि वे इस नई तकनीकी चुनौती का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।

