Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोल्डन जुबली वर्ष में टेल्को की यंग बॉयज़ क्लब की 22 फीट माँ काली पूजा होगी भव्य, भूमि पूजन कल
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गोल्डन जुबली वर्ष में टेल्को की यंग बॉयज़ क्लब की 22 फीट माँ काली पूजा होगी भव्य, भूमि पूजन कल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोल्डन जुबली वर्ष में टेल्को की यंग बॉयज़ क्लब की 22 फीट माँ काली पूजा होगी भव्य, भूमि पूजन कल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    टेल्को कॉलोनी का ऐतिहासिक यंग बॉयज़ क्लब इस वर्ष अपनी प्रतिष्ठित 22 फीट ऊँची माँ काली पूजा का गोल्डन जुबली वर्ष मना रहा है। वर्ष 1976 में स्थापित यह पूजा न केवल कोल्हान क्षेत्र में, बल्कि पूरे झारखंड एवं पड़ोसी राज्यों बंगाल, ओड़िसा और बिहार में भी विशेष पहचान रखती है।

    क्लब द्वारा स्थापित माँ भद्रकाली की 22 फीट ऊँची प्रतिमा हर वर्ष श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहती है। मगर इस बार 50वें वर्ष के अवसर पर पूजा और भी भव्य रूप धारण करेगी। पहली बार थीम आधारित विशाल पंडाल का निर्माण होगा, जिसे पश्चिम बंगाल के दक्ष कलाकार मूर्त रूप देंगे। इस वर्ष न केवल प्रतिमा, बल्कि भव्य पंडाल भी मुख्य आकर्षण रहेगा।

    गोल्डन जुबली वर्ष की शुरुआत बुधवार, 27 अगस्त को होगी। गणेश पूजा की सुबह पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन और खूंटी पूजन किया जाएगा। क्लब के अध्यक्ष पप्पू मिश्रा ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि भूमि पूजन पूर्वाह्न 11 बजे संपन्न होगा। उन्होंने शहरवासियों से आह्वान किया कि गोल्डन जुबली के इस अवसर को ऐतिहासिक और सफल बनाने में सभी सहयोग करें।

    पिछले पाँच दशकों से निरंतर जारी यंग बॉयज़ क्लब की काली पूजा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक गौरव का भी केंद्र रही है। इस वर्ष की भव्यता और ऐतिहासिक महत्व को लेकर शहरवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

    गोल्डन जुबली वर्ष में टेल्को की यंग बॉयज़ क्लब की 22 फीट माँ काली पूजा होगी भव्य भूमि पूजन कल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article15 फिट गणेश पूजा कमिटी टेल्को के भव्य पंडाल का उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया। भव्य और आकर्षक गणेश प्रतिमा टेल्को क्षेत्र में रहेगा आकर्षण का केंद्र
    Next Article जमशेदपुर में INSMEEF राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न सीईओ टीवी नरेंद्रन बोले– एआई चुनौती भी, अवसर भी

    Related Posts

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    ईद-उल-जुहा पर उपायुक्त ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

    आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में योजनाओं के प्रभावी संचालन पर जोर

    मोहरदा पीएम आवास योजना निर्माण स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल करने के निर्देश

    उपायुक्त की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी : मुकेश अग्रवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.