कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जलालुद्दीन के नेतृत्व में भारत रत्न स्व राजीव गांधी के 81 वी जयंती मनाई गई
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: फतेहपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 81 वीं जयंती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई प्रखंड अध्यक्ष जलालउद्दीन अंसारी ने कहा राजीव गांधी जी हमेशा राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए उनकी गतिशीलता के लिए याद किया जाएगा उन्होंने गरीबी उन्मूलन और सामाजिक समरसता, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति,समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान पंचायती राज संस्थाओं को बढ़ावा देने और राष्ट्र निर्माण में युवाओं और महिलाओं की केंद्रीय भूमिका के लिए अथक प्रयास किए यह दिन हमें स्वर्गीय राजीव जी के प्रिय आदर्श के प्रति खुद को फिर से समर्पित करने का अवसर प्रदान करता है कांग्रेस पार्टी स्वर्गीय राजीव गांधी जी के दूरदर्शिता के प्रति कृतसंकल्पित है स्वर्गीय राजीव जी के स्मृति में उनके 81 वीं जयंती को हमें इस तरह से मनानी चाहिए जिससे युवाओं को राष्ट्र को आगे ले जाने की प्रेरणा मिल सके इस मौके पर इसाद अली इस्लाम अंसारी हियात मियां मुरताज अंसारी इमरान अंसारी अरुण कुमार मंडल मजबुल अंसारी हिदायत मियां आदि उपस्थित रहे

