Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रकवि दिनकर के पैत्रिक आवास पर सिमरिया की बहू और जमशेदपुर की बेटी अंकिता कुमारी का हुआ भव्य अभिनंदन, JPSC में रैंक 30 लाने पर हुई सम्मानित
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राष्ट्रीय शिक्षा संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां साहित्य हजारीबाग

    राष्ट्रकवि दिनकर के पैत्रिक आवास पर सिमरिया की बहू और जमशेदपुर की बेटी अंकिता कुमारी का हुआ भव्य अभिनंदन, JPSC में रैंक 30 लाने पर हुई सम्मानित

    News DeskBy News DeskAugust 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रकवि दिनकर के पैत्रिक आवास पर सिमरिया की बहू और जमशेदपुर की बेटी अंकिता कुमारी का हुआ भव्य अभिनंदन, JPSC में रैंक 30 लाने पर हुई सम्मानित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    राष्ट्रकवि स्व. रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जन्मभूमि सिमरिया ग्राम (बेगूसराय) एक बार फिर गौरव से आलोकित हुआ जब दिनकर परिवार ने JPSC 2023 में रैंक 30 हासिल करने वाली सिमरिया की बहू और जमशेदपुर की बेटी अंकिता कुमारी का भव्य अभिनंदन किया। दिनकर जी के पैत्रिक आवास पर उनकी पुत्रवधु श्रीमती कल्पना सिंह एवं पौत्र रित्विक उदायन ने अंकिता को सम्मानित कर शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर पूरा गाँव गर्व और हर्ष से अभिभूत दिखा। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा अंतिम परिणाम प्रकाशन के बाद पहली बार अंकिता सिमरिया पहुंचीं है। उन्हें ‘झारखंड प्रशासनिक सेवा’ (JAS) में योगदान देना है।

     

    अंकिता कुमारी का मायका जमशेदपुर स्थित टेल्को खड़ंगाझार है। उनके पति कन्हैया कुमार टाटा मोटर्स (जमशेदपुर) में सीनियर मैनेजर हैं। अंकिता भाजपा नेता अंकित आनंद की बड़ी बहन भी हैं। सम्मानित होने के बाद अंकिता ने इसे आत्मीय क्षण बताते हुए कहा— “राष्ट्रकवि दिनकर न सिर्फ करोड़ों भारतीयों के बल्कि मेरे भी प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनकी पंक्ति ‘सौभाग्य न सब दिन सोता है, देखे आगे क्या होता है’ ने मुझे हर असफलता में हौसला दिया। रश्मिरथी और कुरुक्षेत्र जैसी कृतियों ने हमेशा मेरे मनोबल को बल प्रदान किया।”

     

    अंकिता ने कहा कि दिनकर ग्राम सिमरिया में विवाह होना उनके लिए सौभाग्य की बात है और अब पैत्रिक आवास में दिनकर परिवार के हाथों सम्मान पाना जीवन का अविस्मरणीय क्षण है।

    इस अवसर पर दिनकर जी की पुत्रवधु श्रीमती कल्पना सिंह ने कहा— “अंकिता की सफलता पूरे सिमरिया और दिनकर परिवार के लिए गर्व का विषय है। उनके भीतर दिनकर जी की कृतियों की प्रेरणा झलकती है, यही हमारी सबसे बड़ी खुशी है।”

    इस दौरान अंकिता के पति कन्हैया कुमार, तीन वर्षीय पुत्री संस्कृति श्रृंगारिका, ससुर विश्वनाथ सिंह, गोपाल जी समेत अन्य परिजन एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

    JPSC में रैंक 30 लाने पर हुई सम्मानित राष्ट्रकवि दिनकर के पैत्रिक आवास पर सिमरिया की बहू और जमशेदपुर की बेटी अंकिता कुमारी का हुआ भव्य अभिनंदन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो का भाषण
    Next Article 120 फीट लंबा तिरंगा फहराते हुए गीतिलता और हाता चौक में तिरंगा यात्रा निकाल कर रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह ने मनाया 79 वां स्वतंत्रता दिवस

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.