Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अब ऋषि-मुनियों की परंपरा को पुष्पित-पल्लवित करने का वक्तःसरयू राय
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अब ऋषि-मुनियों की परंपरा को पुष्पित-पल्लवित करने का वक्तःसरयू राय

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अब ऋषि-मुनियों की परंपरा को पुष्पित-पल्लवित करने का वक्तःसरयू राय

    सरयू राय ने किया वेद अध्ययन अनुशीलन के लिए निर्मित शेड का उद्घाटन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि लोग वेद का अध्ययन और अनुशीलन करें। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों की जो परंपरा है, उसे पुष्पित-पल्लवित करें। वह यहां साकची स्थित स्वर्णरेखा नदी के तट पर नगर विकास विभाग के मद से वेद अध्ययन अनुशीलन के लिए निर्मित शेड का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस वेद अनुशीलन केंद्र में आने वालों को धर्मरक्षिणी पौरोहित्य महासंघ के सम्मानित लोग शिक्षित-दीक्षित करेंगे।

    श्री राय ने कहा कि अब वेद अनुशीलन के बारे में लोगों को बताया जाए। हमारे वेदों में क्या लिखा है, इसे भी लोगों को न सिर्फ बताया जाए बल्कि समझाया भी जाए। हमारी संस्कृति क्या है, सनातन क्या है, इन तथ्यों पर अब बात करने की जरूरत है। धर्म को लेकर देश-दुनिया में क्या चल रहा है, यह बात किसी से छुपी हुई नहीं है। अब वेद अनुशीलन केंद्र के माध्यम से ही हम लोग सनातन के बारे में प्रचार करें। अपने धर्म, अपनी संस्कृति के बारे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा बताया जाए। इस केंद्र का भरपूर प्रचार किया जाए ताकि लोग यहां आकर हमारी परंपरा के बारे में जानें, वेदों के बारे में जानें, समझें अध्ययन करें ताकि सनातन धर्म में और ज्यादा मजबूती आए।

    विधायक सरयू राय ने कहा कि वेद अध्ययन अनुशीलन का कार्य सही तरीके से हो और इसमें किसी प्रकार की व्यवस्थागत कमी होगी तो वह देखेंगे, यथासंभव सहयोग करेंगे। यह एक पुनीत कार्य है। हमें अपने वेदों को पढ़ना, जानना और समझना चाहिए। हम इसे जितना पुष्पित पल्लवित करेंगे, समाज के लिए उतना बेहतर होगा।

    इस मौके पर धर्मरक्षिणी पौरोहित्य महासंघ के अध्यक्ष बिपीन झा, सचिव उमेश कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष सुधीर झा, विवेक पांडेय, राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ झुन्ना, धर्मेंद्र प्रसाद, सत्येंद्र पांडेय, राज सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

    अब ऋषि-मुनियों की परंपरा को पुष्पित-पल्लवित करने का वक्तःसरयू राय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भेंट किया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, नागरिकों से घरों में तिरंगा लगाने की अपील की
    Next Article विधायक पूर्णिमा साहू ने नेमरा पहुंचकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से की मुलाकात, शोक संवेदना व्यक्त कर बंधाया ढांढस

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.