Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नारायणपुर में बीडीओ मुरली यादव को दी गई भावभीनी विदाई, विकास कार्यों के लिए जताया आभार
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    नारायणपुर में बीडीओ मुरली यादव को दी गई भावभीनी विदाई, विकास कार्यों के लिए जताया आभार

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नारायणपुर में बीडीओ मुरली यादव को दी गई भावभीनी विदाई, विकास कार्यों के लिए जताया आभार

    नारायणपुर (जामताड़ा) नारायणपुर प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मुरली यादव के स्थानांतरण के अवसर पर भावभीन विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के सभी विभागीय कर्मचारी, थाना प्रभारी मुराद हसन, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान वक्ताओं ने बीडीओ मुरली यादव की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में प्रखंड में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं, जिनका लाभ आम जनता को मिला है। लोगों ने कहा कि बीडीओ ने लगभग दो वर्षों तक प्रखंड में सेवा दी और अपने व्यवहार, समर्पण तथा विकासपरक दृष्टिकोण से लोगों का दिल जीता। उनकी सेवाएं प्रखंडवासियों के लिए लंबे समय तक यादगार रहेंगी। इस मौके पर उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राघवेंद्र नारायण ने किया। पूरे समारोह के दौरान माहौल भावुक रहा, और अंत में सभी ने बीडीओ मुरली यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह में सीओ-सह-प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता, सलीम अंसारी, रूपेश यादव, सरफराज मिर्जा, उदय ओझा, महफूज आलम, सरफुद्दीन अंसारी, दलगोविंद रजक,शहबान अंसारी, सुल्तान अंसारी,रियाज अहमद,मनताज अंसारी,अब्दुल कयूम,कमरुद्दीन अंसारी,शाहबाज अंसारी,दीपक सिन्हा, बीपीओ समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम ने एक बार फिर यह साबित किया कि जब अधिकारी अपने कार्य से जनता के दिल में स्थान बनाते हैं,तो विदाई भी एक स्मरणीय और सम्मानजनक समारोह में बदल जाती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआजसू पार्टी ने चमड़िया गेस्ट हाउस और उलियान समाधि स्थल पर निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की  शहीद निर्मल महतो की हत्या की गुत्थी सुलझाने में विफल रही सरकार – सुदेश महतो 
    Next Article अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के महिला आयाम के द्वारा आयोजित श्रावणी संध्या में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन।

    Related Posts

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 22, 2026

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    July 22, 2026

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.