आजसू पार्टी ने चमड़िया गेस्ट हाउस और उलियान समाधि स्थल पर निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की शहीद निर्मल महतो की हत्या की गुत्थी सुलझाने में विफल रही सरकार – सुदेश महतो
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। बिष्टुपुर में शहीद निर्मल महतो की शहादत पर आजसू पार्टी द्वारा आयोजित सभा में पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, वरिष्ठ नेता और प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस और विधायक तिवारी महतो ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

सभा में सैकड़ों लोगों ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की और कई पुराने कार्यकर्ताओं ने पार्टी में वापसी की। इससे पूर्व पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने चमरिया गेस्ट हॉउस स्थित शहीद स्थल पर मालयपर्ण कर कदमा उलियान के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किये

सुदेश महतो ने कहा कि “निर्मल महतो की हत्या की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाना सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है, मेरा चर्चा करने का मतलब ये नहीं बल्कि चर्चा इस बात की हैं की इस राज्य मे निर्मल दा ना तो कभी सांसद नहीं रहे और नाही कभी विधायक रहे फिर भी शहादत के ये सिलसिला रुकने के बजाये बढ़ते जा रहा है तो चर्चा इस बात की हैं की कोई तो बात हैं निर्मल दा मे जो ऐसा शहादत किसी और का नहीं मनता हैं सुदेश जी ने कहा की माईया योजना के नाम पर महिलाओं को ठगा जा रहा है, पेंशन योजनाएं बंद कर दी गई हैं।”

उन्होंने कहा कि निर्मल महतो के बलिदान ने आजसू के आंदोलन को उग्र तेवर दिया। वह आजसू के संस्थापक थे। पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि “वर्तमान सरकार ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन उन्हें बेरोजगारी और निराशा के सिवा कुछ नहीं मिला। जनता अब बदलाव चाहती है।” विधायक तिवारी महतो ने कहा कि “राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस अब जनता की सुरक्षा नहीं बल्कि सत्ताधारी दल की सेवा में लगी है।”

कार्यक्रम में मंच पर लम्बोदर महतो, प्रवीण प्रभाकर, देवशरण भगत, हरेलाल महतो, हसन अंसारी, चन्द्रगुप्त सिंह, सागेन हांसदा, स्वप्न सिंहदेव, संजय मेहता, नजरुल हासमी, सिद्धार्थ महतो, सत्यनरायण महतो, कन्हैया सिंह, दिलीप डांगी, संजय महतो, अमित महतो, हरीश कुमार, वनबिहारी महतो, डोमन टुडू, दामु बानरा, सिरे सरदार, माझी साव समेत कई अतिथि मौजूद रहे।


