Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर राजद नेताओं ने जताया शोक
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर राजद नेताओं ने जताया शोक

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर राजद नेताओं ने जताया शोक

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश सचिव सतपाल यादव और जामताड़ा जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। दोनों नेताओं ने शिबू सोरेन के निधन को एक युग का अंत बताया और कहा कि झारखंड ने एक सच्चा जननेता और आदिवासी अधिकारों का प्रखर आवाज खो दिया है।

    राजद प्रदेश सचिव सतपाल यादव ने अपने शोक संदेश में कहा कि दिशोम गुरु का उनसे एक विशेष व्यक्तिगत संबंध था। उन्होंने याद करते हुए बताया, “शिबू सोरेन जी मेरे यामाहा शोरूम के उद्घाटन के लिए हासापहाड़ी आए थे। उस समय उन्होंने जो बातें कही थीं, वे आज भी मेरे जीवन में मार्गदर्शक बनी हुई हैं। उन्होंने सादगी, सेवा और संघर्ष की जो मिसाल पेश की, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।”

    राजद जामताड़ा जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने भी शिबू सोरेन को झारखंड आंदोलन का पुरोधा बताया। उन्होंने कहा, “उनकी नेतृत्व क्षमता, संघर्षशीलता और सामाजिक न्याय के लिए लड़ने की प्रतिबद्धता ने लाखों लोगों को ताकत दी। उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है।”

    नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान हो। शिबू सोरेन की विचारधारा और संघर्षों को याद करते हुए राजद कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने का निर्णय भी लिया है।

    शिबू सोरेन की पहचान केवल एक राजनेता के रूप में नहीं, बल्कि एक आंदोलनकारी और समाज सुधारक के रूप में थी, जो हमेशा जनहित के मुद्दों पर मुखर रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो की ओर से एक प्रेरणादायक श्रद्धांजलि कथा
    Next Article राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री “दिशोम गुरुजी” शिबू सोरेन के निधन पर जामताड़ा समाहरणालय सभागार में 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    Related Posts

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    May 26, 2026

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    May 25, 2026

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.