Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम को सिल्वर मेडल, टाउन हॉल में सम्मान समारोह आयोजित
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम को सिल्वर मेडल, टाउन हॉल में सम्मान समारोह आयोजित

    Aman KumarBy Aman KumarAugust 2, 2025Updated:August 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम को सिल्वर मेडल, टाउन हॉल में सम्मान समारोह आयोजित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। नीति आयोग के ‘संपूर्णता अभियान’ में पूर्वी सिंहभूम जिला एवं मुसाबनी प्रखंड को 5 सूचकों में सैचुरेशन हासिल करने पर सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर टाउन हॉल, सिदगोड़ा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

    जिले को गर्भवती एवं धात्री माताओं में पोषाहार वितरण, सॉयल हेल्थ कार्ड, बच्चों का टीकाकरण, माध्यमिक विद्यालयों में विद्युतीकरण और एक माह के भीतर पुस्तकों की उपलब्धता में सैचुरेशन पर सम्मान मिला। वहीं, मुसाबनी प्रखंड को एएनसी जांच, पोषाहार वितरण, सॉयल हेल्थ कार्ड, डायबिटीज और हाइपरटेंशन स्क्रीनिंग में यह उपलब्धि हासिल हुई।

    समारोह में उपायुक्त ने बीडीओ अदिति गुप्ता को सिल्वर मेडल प्रदान किया और जिले के अन्य बीडीओ, पिरामल फेलोज, फ्रंटलाइन वर्कर्स सहित 110 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

    अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि सैचुरेशन एक सतत प्रक्रिया है और प्रशासन का लक्ष्य होना चाहिए कि हर पात्र नागरिक को योजनाओं का लाभ बिना देरी मिले। उन्होंने पदाधिकारियों से संवेदनशीलता और तत्परता से काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम को सिल्वर मेडल टाउन हॉल में सम्मान समारोह आयोजित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह: 23 साल पुराने जमीन विवाद की जांच के लिए डीसी रामनिवास यादव पचम्बा पहुंचे
    Next Article शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य पर अपोलो अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन,अपोलो दिल्ली में चल रहा ईलाज

    Related Posts

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    August 21, 2026

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    August 20, 2026

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    August 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    सूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी

    विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.