झारखंड शोक में – शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का दिल्ली ले जाते समय निधन की खबर अफ़वाह: कुणाल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर/रांची – झारखंड के शिक्षा मंत्री एवं घाटशिला विधायक श्री रामदास सोरेन का शनिवार को दिल्ली एयरलिफ्ट किए जाने के दौरान निधन हो गया झमरु प्रवक्ता कुणाल ने बताया कि यह खबर अफवाह है उनका इलाज शुरू हो गया है मीडिया के सथियों निवेदन है की अफवाहस बचें

बताया जा रहा है कि तड़के घोड़ा बांधा स्थित उनके आवास के वॉशरूम में बेहोश होकर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन स्ट्रोक की पुष्टि की थी।
शुरुआती उपचार के लिए उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल, जमशेदपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी रही। बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के निर्देश पर उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया है

शिक्षा मंत्री की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनकर पार्टी के वरिष्ठ नेता, समर्थक और विधायक मंगल कालिंदी एवं संजीव सरदार अस्पताल पहुंचे थे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।
राज्य में शिक्षा मंत्री के निधन की अफ़वाह से शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक, सामाजिक संगठनों एवं आम जनता ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करने लगा है।
निधन की खबर प्रवक्ता कुणल ने अफ़वाह करार दिया है और कहा है कि उनका इलाज चल रहा है

